रोटरी क्लब सेंट्रल और रोटरैक्ट क्लब यूथ ने साक्षरता की अलख जगाने पर दिया जोर
साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने बांटी पुस्तकें
रोटरी क्लब सेंट्रल और रोटरैक्ट क्लब यूथ के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में साक्षरता विचार गोष्ठी आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया। गोष्ठी में साक्षरता की अलख जगाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश का हर नागरिक साक्षर हो, इसके लिए प्रत्येक शिक्षित व्यक्ति को कम से कम एक निरक्षर को साक्षर बनाने का प्रण लेना होगा। समापन पर रोष्टरी अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, अरविंद गुप्त रामजी, फरीद अहमद, आदर्श सोनी, अशोक अग्रवाल, प्रमोद वर्मा ने शिक्षक आरपी डींगर, बहीदुल्ला खां, संतकुमार बाजपेयी, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, शशि राबड़ा को शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उमेश जायसवाल, पुनीत साहनी, अनिल जायसवाल, राजीव राजपूत, रविंद्र सिंह, चंदन सेठी, दिलीप सक्सेना, महेंद्र गिरि, पंकज पुरवार, प्यारेलाल, धर्मेंद्र मिश्र, आलोक बाजपेयी, सतीश सोनवानी, आदि मौजूद रहे।
विश्व साक्षरता दिवस पर जन कल्याण स्वच्छता अभियान समिति के पदाधिकारी विद्यार्थियों ने पुस्तकें वितरित की। कृषक समाज इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुमति नरायन दीक्षित की मौजूदगी में कालेज के विद्यार्थियों ने कालेज में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें वितरित की। इस मौके पर शिवम गिरि, अभिषेक कर्मा, शिवम गुप्ता, उत्सव पांडे, कुलदीप वर्मा, इंद्रेश कुमार, शिवम चौधरी, अंकित कश्यप, अर्जुन सिंह, सत्यम वर्मा, प्रियांश गिरि आदि मौजूद रहे।
साक्षरता दिवस पर रैली के जरिए दिया संदेश
लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सदर स्कूल में बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बीएसए ने कहा कि निरक्षरता को समाज से मिटाने का संकल्प लेकर अपने आसपास के निरक्षरों का लोक शिक्षा केंद्रों पर नामांकन कराएं, जहां प्रेरक के माध्यम से उन्हें शिक्षित किया जाएगा। रैली शहर के प्रमुख मार्गों जेल रोड, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, कचेहरी रोड से होकर गुजरी, जिसमें शामिल छात्रों, समन्वयकों ने नारे लगाकर जागरूकता संदेश दिया। रैली में सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा भी शामिल हुए।