फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ताइक्वांडो, कबड्डी और शतरंज के खिलाड़ियों को मिलेंगे कोच

Wed, 03 Sep 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो, कबड्डी, शतरंज जैसे खेलों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए कोच उपलब्ध कराएं जाएं। इसके लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान को निर्देश दिए कि खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं, खिलाड़ियों को सूचीबद्ध कर प्रोत्साहन की दिशा में कार्य करें। स्टेडियम में हो रहे निर्माण कार्यों का नियमित जायजा लें और उन्हें जल्द पूर्ण कराया जाए।
डीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खिलाड़ियों की जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि जिले की प्रतिभाएं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

स्टेडियम में वायरलेस साउंड सिस्टम, मेज-कुर्सी व बेंच-डायस की उपलब्धता पर चर्चा हुई। स्वीमिंग पूल के संचालन के लिए कोच व जीवन रक्षक, जिम ट्रेनर मानदेय प्रशिक्षक रखने का प्रस्ताव भी रखा। खिलाड़ियों के लिए आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने और समिति के कोष को मजबूत बनाने पर बात चली।
-
14 अक्तूबर को बेटियों को समर्पित होंगे खेल आयोजन
जिले में 14 अक्तूबर को बेटियों को समर्पित भव्य खेलों के आयोजन होंगे। डीएम ने अधिकारियों को तैयारी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक बेटियों की भागीदारी कराएं, ताकि प्रतिभा को सामने लाया जा सके। डीएम ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक और मानसिक मजबूती का आधार हैं, बल्कि बेटियों को आत्मविश्वास और नेतृत्व की नई पहचान भी दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें