फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट-स्मार्टफोन

विज्ञापन
पलिया डिग्री कालेज में छात्रा को स्मार्टफोन देते केंद्रीय गृहराज्यमंत्री।
विज्ञापन
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए और बीकॉम तृतीय वर्ष के करीब सात सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की कमी है, जिसकी जानकारी उनको मिली थी, जिसके बाद उच्चाधिकारियों तक मामले को रखा गया है। जल्द ही यहां पर चार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम में करीब सात सौ छात्र-छात्राओं में टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण हुआ। इस दौरान एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, भाजपा नेता रवि गुप्ता, विजय गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें