फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिवाली को लेकर 10 से 19 अक्तूबर तक लगेगा स्वदेशी मेला

Wed, 08 Oct 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी ट्रेड शो-2025 के तहत शहर के विलोबी मैदान में 10 से 19 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सिर्फ लखीमपुर में ही नहीं, बल्कि यूपी के सभी जिलों में लगेगा।
विज्ञापन

स्वदेशी मेले में हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों एवं स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों के स्टाॅल लगेंगे। मेले उद्योग, खादी, माटीकला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, रेशम, ग्रामीण आजीवीका, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार आदि के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाईयों, स्वंय सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निशुल्क स्टाल आवंटित किए जाएंगे।
उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह ने बताया कि मेला में विभिन्न उत्पादनों के करीब 50 स्टाल लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं दीपावली पर मेले में विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी दरों को कम किया गया। उपायुक्त उद्योग ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग मेला में खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें