फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुड़ और राब की गुणवत्ता जांच के लिए कोल्हुओं से भरे सैंपल

Wed, 08 Oct 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुड़ और राब की गुणवत्ता जांच के लिए बुधवार को खांडसारी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई कोल्हुओं का औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए। यह निरीक्षण गन्ना एवं चीनी आयुक्त के निर्देश पर किया गया। गुड़ और राब में मिलावट की आशंका पर सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

जिला खांडसारी अधिकारी सीमा वार्ष्णेय के नेतृत्व में बुधवार को खांडसारी निरीक्षक विजय प्रभात, रविंद्र कुमार सिंह, प्रेम शंकर सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और इंद्रराज मौर्या ने नीमगांव, सिकंदराबाद, सेहरुआ, बेहजम आदि जगह करीब 12 कोल्हुओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब पांच गुड़ और राब के सैंपल लिए ताकि उसकी गुणवत्ता की जानकारी हो सके। जिला खांडसारी अधिकारी सीमा वार्ष्णेय ने बताया कि सैंपल अगर जांच में फेल आते हैं तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें