फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुपर किंग्स ने जीता मैच

Wed, 08 Oct 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
​खिलाड़ी ऋषित को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि अनुराधा कन्नौजिया। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान में बुधवार को स्वर्गीय एडवोकेट अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग में यूडीसीए सुपर किंग्स और एसकेडीएल पब्लिक स्कूल के बीच लो-स्कोरिंग का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में यूडीसीए सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सुपर किंग्स के धारदार गेंदबाजों के सामने पब्लिक स्कूल की टीम 52 रन सिमट गई। यूडीसीए के ऋषित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट, जबकि गुरुवंश, जीत, अभिनव वर्मा और एम जैदी ने 2-2 विकेट हासिल किए। एसकेडीएल की ओर से केवल कृष्ण और अभिनव सिंह 10-10 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूडीसीए सुपर किंग्स की टीम ने 14.4 ओवर में छह विकेट खोकर 55 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से ऋषित ने सर्वाधिक 18 रन और एम जैदी ने 10 रन का योगदान दिया। एसकेडीएल की ओर से पवन शर्मा और आकर्ष ने 2-2 विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषित को मुख्य अतिथि अनुराधा कन्नौजिया ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अभिषेक शुक्ला, मालिक इरफान, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, रवि शंकर तिवारी, रामजी कश्यप, केके. शर्मा, आदर्श पांडेय, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें