फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बिलबिला उठे जिले के लोग

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सूरज की किरणें सुबह से ही झुलसाने लगीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के कड़े तेवर से बढ़ी परेशानियां, गर्म हवा के थपेड़ों से छूटा पसीना
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी के तराई का यह जिला बुरी तरह बिलबिला उठा है। सोमवार को पूरे दिन आसमान से जैसे आग बरसती रही। दोपहर में सड़कें इस बुरी तरह तप रहीं थीं कि लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। 
सोमवार को अधिकतम तापमान 41.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह जो हवाएं शीतलता प्रदान कर रही थीं वही हवाएं दोपहर में गर्म लू में तब्दील हो गईं। एक तो कड़ी धूप ऊपर से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को लोगों को झुलसा कर रख दिया। इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। मई माह में दो बार बरसात होने से मौसम में कुछ सुधार जरूर हुआ था लेकिन मई के मध्य से मौसम ने फिर अपना रुख कड़ा कर दिया है। भीषण गर्मी से पूरे जिले में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस बार जितनी गर्मी पड़ रही है इससे पहले इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी। इस साल होली के बाद से ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई थी। यह गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे परेशान लोगों की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। फील्ड वर्क तो दूर दफ्तरों में भी काम करना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के कारण न लोगों को दिन में चैन मिल रहा है न रात में। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें