फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में सीखा ग्रुप डांस

Fri, 19 Jun 2015 07:13 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर फार अर्बन एंड रूरल डेवलेपमेंट की ओर से आयोजित समर कैंप में प्रशिक्षु गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए कई ट्रेडों में हुनर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज के बालिका विभाग में संचालित समर कैंप में प्रशिक्षुओं ने सत्यमेव जयते शीर्षक गीत पर ग्रुप डांस सीखा। जिसमें प्रशिक्षिका सारिका रानी ने गीत में देश और समाज की समस्याओं को कें द्रित करते हुए रिहर्सल कराया। रिहर्सल में पवनदीप, सोनम, खुशबू गुप्ता, डॉली वर्मा, मीनू, लक्ष्मी, नैंसी, साधना, कोमल, बंधन, शालवी आदि शामिल हुए। कैंप में प्रशिक्षक सिलाई कढाई, मेंहदी, ब्यूटीशियन, डांस, पेंटिंग, क्राफ्ट आदि ट्रेडों में हुनर सिखा रहे हैं। इस मौके पर केशव अग्रवाल, ललित विश्वास, डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना, सचिन कटियार, नरायनलाल वर्मा, राजीव तोमर, अरूण वर्मा, धर्मराज वर्मा, अवधेश प्रजापति, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के अरुण वर्मा ने बताया कि समर कैंप का समापन 20 जून को समारोह पूर्वक होगा, जिसमें बाल आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह, डीएम किंजल सिंह, डीएम बहराइच अभय सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें