फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुमन सिंह के सिर जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
jila panchayat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम ने सुमन सिंह को सौंपा जीत का प्रमाणपत्र  
विज्ञापन

सुमन सिंह जिला पंचायत की निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गईं हैं। सुमन सिंह जिला पंचायत की 20वीं अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगी। शनिवार को डीएम आकाशदीप ने सुमन सिंह को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में सुमन सिंह का एकल नामांकन दाखिल हुआ था। नामांकन वापसी का समय गुजरने के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई।  
वर्ष 2016 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए बंशीधर राज के 24 जून को त्यागपत्र देने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो जाने के चलते यह उपचुनाव हुआ है। इसमें मितौली ब्लॉक के वार्ड नंबर दो से चुनी गई सदस्य सुमन सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जांच में नामांकन वैध पाए जाने और एकल नामांकन दाखिल होने से उनका अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन की घोषणा की गई। 
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह को जिस समय डीएम आकाशदीप ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा उस समय भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, विधायक अरविंद गिरि, विधायक रोमी साहनी, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के अलावा सुमन सिंह के प्रति नरेंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भाजपा नेता उमाशंकर मिश्र, सुनील बाथम, दीपक पुरी, अजय टंडन, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। डीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।  

पुराने राजनीतिक परिवार से हैं सुमन सिंह  
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष 44 वर्षीया सुमन सिंह जिले के एक पुराने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। सुमन सिंह खुद दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य और पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गईं। इनके पति नरेंद्र सिंह मितौली ब्लॉक प्रमुख रहे चुके हैं। ससुर बलवीर सिंह बीस साल तक मितौली ब्लॉक प्रमुख रहे। सुमन सिंह शादी के बाद से ही जिले की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। 

जिला पंचायत की पांचवीं महिला अध्यक्ष  
सुमन सिंह जिला पंचायत खीरी की 20 वीं अध्यक्ष और पांचवीं महिला अध्यक्ष होंगी। इससे पहले यहां लीला देवी, अनीता गिरि, दमयंती किशोर और कमल पाल अध्यक्ष चुनीं जा चुकी हैं। इनमें केवल लीला देवी अपना कार्यकाल पूरा कर सकीं। अन्य महिला अध्यक्षों को या तो बीच में पद छोड़ना पड़ा या बीच में उन्हें अध्यक्ष पद संभालने का मौका मिला। अनीता गिरि और दमयंती किशोर को अविश्वास प्रस्ताव के चलते पद छोड़ना पड़ा जबकि कमल पाल और सुमन सिंह ने बीच में यह पद संभाला। 
विज्ञापन


लीला देवी के बाद कोई पूरा नहीं कर सका कार्यकाल 
जिला पंचायत खीरी में लीला देवी के बाद कोई भी अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। अनिता गिरि जनवरी 2006 में अध्यक्ष चुनी गईं। 2010 में उन्हें पद से हटना पड़ा। अनूप कुमार वर्मा सिर्फ एक साल अध्यक्ष रहे। 2011 में दमयंती किशोर अध्यक्ष बनीं जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के चलते पद छोड़ना पड़ा। 2013 में कमल पाल अध्यक्ष बनीं वह भी मात्र एक साल अध्यक्ष रहीं। 2016 में बंशीधर राज अध्यक्ष बने उन्होंने 24 जून को इस्तीफा दे दिया। इस उपचुनाव में जीतने वाली सुमन सिंह का कार्यकाल जनवरी 2021 में पूरा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें