फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
मूड़ा सवारान (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली गोला के एक गांव में मंगलवार रात एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन ने बुधवार सुबह गांव के बाहर आनन-फानन में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक का 17 वर्षीय लड़की से प्यार हो गया। जब बात परिजन को पता लगी तो दोनों पर बंदिश लगा दी गईं, जो प्रेमियों को गवारा नहीं हुई। प्रेमी युगल ने मंगलवार रात को घर से निकलकर गेहूं के खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सुबह गांव के लोग जब खेत पर गए तो उन्हें दोनों के शव मिले। शवों के पास जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी देखी। ग्रामीणों ने सूचना परिजन को दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में दोनों के शवों को गांव के बाहर ले जाकर एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कर दिया। पिकेट इंचार्ज पुष्पेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दोनों परिवारों की और से कोई सूचना नहीं मिली। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर जब वह गांव पहुंचे तब तक दोनों का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। शादी न होने पर दोनों ने आत्महत्या की है। परिजन ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें दोनों ही पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें