फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर  किया माता गौरी का पूजन

Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
हरितालिका व्रत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखा हरि तालिका व्रत
हरि तालिका तीज पर भगवान शिव का हुआ भव्य शृंगार
 महिलाओं ने पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निराहार हरितालिका व्रत रखकर रात्रि जागरण करते हुए भगवान शिव का रात्रि के तीनों पहर पूजन अर्चन किया। वहीं नगर और क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का पूजन किया।
महिलाओं ने घर में मंडप बनाकर उसमें शिव पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर सिंहासन पर रखीं। व्रतधारियों ने भगवान शिव का   सायंकाल, अर्द्धरात्रि और प्रात: तीन से चार बजे के बीच फल, फूल, पुष्प, चंदन आदि से पूजन अर्चन कर भले भगवान भोले जटाधारी, ऐसी मै आरति करू तुम्हारी.. गाकर ढोलक व मजीरा बजाते हुए रात्रि जागरण कर पूजन किया।
विज्ञापन

हरि तालिका पर पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव का पूजन करने के लिए आसपास के कई जनपदों से भक्तों और श्रद्धालुओं की तमाम बसें नगर में शाम से ही आ गई थीं। श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में ही गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर भगवान शिव का पूजन अर्चन किया और पूजन के बाद गोकर्ण तीर्थ के तट पर भगवान सत्यनारायन की कथा सुनी। श्रद्घालुओं ने भूतनाथ मंदिर, क्लेशहरण मंदिर में भी जाकर पूजन अर्चन किया।
बाकेगंज। बाकेश्वर महादेव मंदिर में हरि तालिका तीज का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालु सुहागिन व्रती महिलाओं ने अक्षत, रोली, चंदन, भांग, धतूरा, बेलपत्र, समी आदि पूजन सामग्री से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव- पार्वती का पूजन के बाद जलाभिषेक किया।
हरि तालिका तीज पर बाकेश्वर महादेव मंदिर में सारे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। पौराणिक मान्यताओं के चलते व्रती महिलाओं ने कड़ी धूप में निर्जल व्रत धारण कर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और शिव-पार्वती की बालू से मूर्ति बनाकर सुंदर वस्त्र पहनाने के साथ माता पार्वती का सोलह और देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रंगार कर परिवार के सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु कामना। दिन भर निर्जल व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं ने सांयकाल भगवान शिव-पार्वती की कथा के बाद सामूहिक पूजन-अर्चन किया। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल ने बताया कि हरि तालिका तीज के अवसर पर मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु महिलाए, पुरूष और बच्चे मौजूद रहे।
धनगढ़ी-नेपाल। तीज पर्व कैलाली जिले के धनगढ़ी में धूमधाम से मनाया गया। पर्व के मौके पर महिलाओं व युवतियों ने पूजा- अर्चना कर व्रत रखा। इसके साथ ही महिलाओं के नृत्य कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

नेपाल में महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैलाली जिले के धनगढ़ी में सुहागिन महिलाओं ने सुबह नये वस्त्र धारण कर श्रृंगार किया और मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर अपने पति दीर्घायु की कामना की, तो वहीं युवतियों ने अच्छे वर की कामना की। धनगढ़ी सीमा पर स्थित ढोका बाजार में तीज पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिनों के लिए तीज मेले का आयोजन किया गया। जहां दोपहर से महिलाओं व युवतियों की जुटी खासी भीड़ ने देर शाम तक नाच गाना किया। इस दौरान खासी भीड़ लगी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें