फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुहागी बरवा वन्यजीव अभयारण्य होगा पकड़े गए तेंदुए का नया ठिकाना

Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पिजरे में कैद तेंदुआ। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा (खीरी)। वन रेंज ईसानगर के रोशनीपुरवा में रविवार सुबह पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सोमवार को महराजगंज जिले के सुहागी बरवा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले 21 दिनों से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। प्रभावित क्षेत्र में चार पिंजरे और छह नाइट विजन कैमरे लगाए गए थे। निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीमें लगातार गश्त कर रही थीं। आखिरकार रविवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

एक साल में 12 तेंदुए पकड़े, दो शावकों की हो चुकी मौत
धौरहरा वन रेंज में तेंदुओं की संख्या अधिक होने से मानव-वन्यजीव संघर्ष लंबे समय से बना हुआ है। अप्रैल 2025 से जून 2026 के बीच वन विभाग ने क्षेत्र से 12 तेंदुओं को पकड़कर जंगल और विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों में छोड़ा है। जटपुरवा और बसंतापुर गांव से रेस्क्यू किए गए दो शावकों की उपचार के दौरान रेंज कार्यालय में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-
तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उसके पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद उसे महराजगंज जिले के सुहागी बरवा वन्यजीव अभ्यारण्य में सुरक्षित छोड़ने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

-कीर्ति चौधरी, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें