पलिया के स्टेशन तिराहे पर कार में आग लगने के बाद जलती कार।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शहर के स्टेशन तिराहे पर खड़ी एक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। कार में आग की लपटों को आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया गया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
बृहस्पतिवार रात शहर के स्टेशन तिराहे पर रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। इतना ही नहीं कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। कार में अचानक लगी आग को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बुझाने की कोशिश करने लगे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोग आग पर काबू पा सके। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। कुछ ही समय बाद कार में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आग लगने वाली कार किसकी थी यह जानकारी नहीं हो सकी है।