फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर सहित जिले में तीन जगहों पर युवती समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन

शहर की लालपुर चौराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि भाई शिवकुमार (32) शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी शांति देवी के मकान में किराये पर रहता था। वह रंगाई-पुताई का काम करता था। मकान मालिक शांति देवी की सूचना पर जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो भाई का शव दूसरी मंजिल पर पंखे से लटक रहा था। उन्होंने मकान मालिक पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सिकंद्राबाद थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 18 वर्षीय पुत्री आकांक्षा देवी सोमवार की रात घर पर सोई थी। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बाहर एक पेड़ पर पुत्री का शव लटका है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीणों के साथ रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शव पेड़ से काफी ऊपर दुपट्टे के फंदे से लटका था। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन गांव अदलाबद निवासी सदानंद का 25 वर्षीय पुत्र महेश भार्गव सोमवार को किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह गांव का ही एक व्यक्ति खेतों की ओर गया था। उसने महेश का शव एक पेड़ से लटकता देखा। उसने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें