लखीमपुर खीरी। अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत ने दो लोगों ने जान देदी।
सदर कोतवाली के गांव सुआगाड़ा निवासी शत्रोहनलाल ने बताया कि पुत्र अंकुल (23) जब सात-आठ साल का था तभी से उसे मिर्गी के दौरे आते थे। इससे वह काफी परेशान था। काफी इलाज कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इससे परेशान अंकुल ने बुधवार की रात घर के अंदर कमरे में गमछे का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर बैनी निवासी शिव पूजन ने बताया कि पुत्री रिंकी (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व गांव के एक युवक से की थी। कुछ समय बाद मनमुटाव होने के कारण दोनों में संबंध विच्छेद हो गया। छह माह पूर्व पुत्री की दूसरी शादी गांव में ही एक व्यक्ति से कर दी थी। सभी खुशी से जीवन बिताने लगे। जिस पर खुन्नस खा रहे पहले पति ने उसको काफी बुरा भला कहा। इससे नाराज रिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।