फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से हुआ झगड़ा तो फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसी बात को लेकर थाना खीरी क्षेत्र में दो सगे भाइयों में सोमवार की शाम झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए छोटे भाई ने रात में घर के बाहर लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान देदी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

एसओ खीरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पंडा मोहन निवासी अशोक के पुत्र मोहित (22) का उसके ही बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार वालों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। रात में मोहित ने गले में दुपट्टे का फंदा कस लिया और घर के बाहर लगे पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक परिवार के लोग भाई-भाई में विवाद होने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन विवाद किस बात को लेकर हुआ इस बाबत वह कुछ नहीं बता पा रहे हैं। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें