फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी की बांकेगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत जवाहर पुर गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा से दो किलोमीटर दूर जवाहरपुर गांव निवासी चेतराम का पुत्र प्रेमपाल (24) मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। मृतक के बाबा राम लाल ने बताया कि प्रेमपाल घर में बने कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद करके सोता था और सुबह देर तक उसकी सोने की आदत थी। शनिवार दोपहर तक जब वह नहीं जागा तो किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पास-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन जब उनका पोता नहीं उठा तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें