फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ आने से मना किया तो युवक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के अग्घरा गांव निवासी एक युवक की पत्नी ने होली पर ससुराल जाने से मना कर दिया, जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने पड़ोस के गांव में एक खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अग्घरा निवासी रतीराम (23) पुत्र मौजीलाल पत्नी को विदा कराने ससुराल कंचनपुर गया था। पिता के मुताबिक रतीराम की पत्नी ने उसके साथ आने से मना कर दिया, जिससे वह क्षुब्ध होकर पड़ोसी गांव लौखनिया पहुंचा और राजू महतिया निवासी लौखनिया के खेत में लगे शीशम के पेड़ की डाल से अपने ही गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। खेत में लटकते शव को देखकर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई धर्मेंद्र यादव ने युवक की शिनाख्त कराई और उसके परिवार वालों को बुलाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता मौजी लाल ने बताया की कंचनपुर निवासी छोटेलाल की पुत्री से उसके बेटे का दो साल पूर्व विवाह हुआ था, लेकिन किसी वजह से रतीराम की पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह रतीराम अपनी पत्नी को विदा कराने गया था। जब उसकी पत्नी ने आने से मना किया तो क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान देदी। पति की मौत की खबर सुनकर भी उसकी पत्नी देखने तक नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। किसी तरफ से कोई आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें