फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। झाले पर रहकर खेतों की चौकीदारी करने वाले एक व्यक्ति ने झाले के पास ही एक आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया कढिले निवासी राकेश (36) पुत्र दीना पांच सालों से सेमरा घाट गांव में स्थित एक फॉर्म हाउस पर स्थित झाले पर रहता था। वह फॉर्म की रखवाली करने के साथ ही खेती बाड़ी का काम भी देखता था। शनिवार की रात किसी समय राकेश ने झाले के सामने खड़े आम के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह किसी ग्रामीण ने शव पेड़ से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक राकेश पत्नी के गुजर जाने के बाद से अवसाद में रहता था। संभावना जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें