फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल तक जमा करें दशमोत्तर छात्रवृत्ति के नए आवेदन

Sat, 14 Nov 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियां निर्धारित की गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नियमित विद्यार्थियों को तय समय के भीतर आवेदन फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि छात्रवृत्ति नवीनीकरण के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है, जबकि नए आवेदन 15 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक आवेदन फॉर्म जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि अंतिम तिथियों पर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें