कबड्डी में जोर आजमाइश करती छात्राएं। संवाद
पसगवां। नेवादा मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में न्याय पंचायत औरंगाबाद सातवीं बार ओवरऑल चैंपियन बनी। जसमढ़ी दूसरे स्थान पर रही।
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश बाजपेई और जसमढ़ी न्याय पंचायत की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव व उनकी टीम को शील्ड प्रदान की।
उच्च प्राथमिक स्तर की 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में औरंगाबाद के अंकुल प्रथम और मोहिउद्दीनपुर के हिमांशु द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में औरंगाबाद की कंचन प्रथम और जसमढ़ी की सुनहरी द्वितीय रहीं। कबड्डी के बालिका वर्ग में औरंगाबाद प्रथम और जसमढ़ी द्वितीय रही, जबकि बालक वर्ग में जसमढ़ी प्रथम और औरंगाबाद द्वितीय रही। खो-खो में भी जसमढ़ी प्रथम और औरंगाबाद द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली में पसगवां की टीम प्रथम रही।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में औरंगाबाद के पीयूष प्रथम और मोहिउद्दीनपुर के अमित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में औरंगाबाद की आराधना प्रथम और जसमढ़ी की नैंसी द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में जसमढ़ी की आलिया प्रथम और औरंगाबाद की साधना द्वितीय रहीं।
शिक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह और शिक्षिका अर्चना सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, बीईओ संजीव भारती, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा और विवेक कुमार शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।