जसनगर में मोहाना नदी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग बना रहा हैं ठोकरे। संवाद
तिकुनिया। गांव जसनगर माता सिद्धेश्वरी मंदिर को बचाने के लिए कुछ ग्रामीण भी सिंचाई विभाग के साथ आ गए हैं। करीब डेढ़ सौ मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ग्रामीणों ने कटान स्थल पर बोरियों में ईटें भरकर ठोकरें बनाने का काम शुरू कराया है। ग्रामीणों ने बताया, नदी में पानी बढ़ने से कटान कुछ थम गया है।
कटान रोकने को लगाए गए जिओ ट्यूब पहले ही बहकर नदी में समा चुके हैं। मंदिर के सामने करीब 400 मीटर तक ठोकर बनाई जा रही है।
सिंचाई विभाग ने दावा किया है, कटान को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ईटों से ठोकरें बनाए जाने का काम कर रहे ठेकेदार संतोष सिंह ने बताया, मंदिर को बचाए जाने के लिए करीब 400 मीटर में ठोकर बनाई जा रही हैं। इससे काफी राहत मिल रही है। भविष्य में यहां पर पत्थर का बांध बनाकर कटान रोकने की परियोजना पर विचार चल रहा है।