फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंपनी के पास खत्म हो गए स्मार्ट मीटर, जुलाई में एक भी नहीं लगा

Sun, 03 Aug 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्युत उपभोक्ताओं के यहां से पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम छह माह से चल रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने का काम पहले से ही काफी धीमा है। ऊपर से अब स्टाॅक में मीटर खत्म हो चुके हैं। इसी वजह से जुलाई में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

विद्युत के मामले में अपना जिला दो सर्किल और छह डिविजन में बंटा है। लखीमपुर सर्किल में मितौली, निघासन और लखीमपुर डिविजन है, जबकि गोला सर्किल में पलिया, मोहम्मदी और गोला डिविजन है। लखीमपुर सर्किल की बात करें तो करीब तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिसमें अब तक मात्र 30 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग पाए हैं। सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाना है।
स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी की है। मौजूदा समय में कंपनी के पास स्मार्ट मीटर खत्म हो चुके है। इसके वजह से स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम पूरी तरह बंद है। हालांकि अफसरों का दावा है कि जल्द ही स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति होने वाली है। आते ही लगाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मीटर के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि जुलाई में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें