ब्लाक के बोझिया स्थित बॉ स्कूल की छात्राओं ने वायु मंडल में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृक्ष बचाने का संकल्प लिया। इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को स्कूल प्रांगण में फुलवारी के सामने इनकी सुरक्षा करने की शपथ ली।
बोझिया स्थित बॉ स्कूल की छात्राओं ने वार्डेन निशी पांडेय और शिक्षिकाओं के निर्देशन में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रांगण की फुलवारी के सामने खड़े होकर वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में हरे-भरे पौध रोपित कर उन्हें बचाने की शपथ ली। छात्राओं ने स्वयं टोलियां बनाकर रोपित पौधों की देखभाल और साफ-सफाई आदि की जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर छात्राएं सुष्मिता वर्मा, शालू वर्मा, अभिलाषा चौधरी, वंदना, किस्मती, सबीहा, पारूल, पल्लवी, सोनी आदि सहित वार्डेन निशी पांडे एवं शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।