क्षेत्र के गांव रछेला वाजिदपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम मोहम्मदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने राशनकार्ड बनाए जाने की मांग की है।
गांव रछेला के लोगों ने एसडीएम शिशिर कुमार को ज्ञापन देकर बताया है उनके बीपीएल, अंत्योदय तथा एपीएल कार्ड अभी तक नहीं बनाए गए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधान तथा सचिव ठीक से बात तक नहीं करते हैं। ग्रामीण ने पात्रता के आधार पर राशनकार्ड बनाने की मांग की है।