फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग गई छात्रा लापता, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा बीती 21 दिसंबर को कोचिंग गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। पिता ने एक युवक पर पुत्री को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि फरधान के ग्राम खेतौसा निवासी अनिल यादव पुत्री को ले गया है। इस बात की जानकारी होने पर वह पुत्री की तलाश में ग्राम खेतौसा पहुंचे, जहां आरोपी के पिता और भाई ने गालियां देते हुए घर से भगा दिया।
वहीं दूसरे मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके घर पर मुजीब व उसके भाई सद्दाम का आना-जाना था। 16 दिसंबर की शाम दोनों घर आए थे। उस समय घर पर पिता नहीं थे। आरोप है कि नाबालिग को वह अपने साथ ले गए हैं। नाबालिग अपने साथ घर में रखे दो तोला सोने के जेवर झाला, टीका सहित 75 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें