ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा झाऊपुर में आंगनबाड़ी केंद्र खुले आसमान के नीच चल रहा है।
लापरवाही
का आलम यह है इस गांव में विभाग को केंद्र के लिए एक अदद किराए का भवन अब
तक नहीं मिल पाया। इससे कार्यकत्री गांव के नौनिहालों को तीनों मौसम मेें
पेड़ के नीचे बैठाकर तालीम देने के साथ ही बच्चों की सेहत की निगाहबनी भी
कर रहीं हैं।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब ग्रंट नंबर 10 की प्रधान विजय
लक्ष्मी गौतम राज्य पोषण मिशन के तहत गांव झाऊपुर में चिह्नित हुए तीन
अतिकुपोषित बच्चों का हाल लेने वहां पहुंची। जहां उन्हें आंगनबाड़ी
केंद्र्र पेड़ के नीचे चलता मिला। ड्यूटी पर मौजूद कार्यकत्री हाड़कंपा
देने वाली ठंड में बच्चों को तालीम दे रहीं थी। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी
जताई। उन्होंने कार्यकत्री से बच्चों को सुरक्षित और साफ जगह बिठाने की
बात कही।
उधर इस संबध में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमारी का कहना
है कि मामला संज्ञान में आया है। बांकेगंज की सीडीपीओ को झाऊपुर सहित
ब्लाक के अन्य गांवों में खुली जगहों पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र्राें को
गांव में ही किराए पर कमरा लेकर केंद्र संचालित करने को कहा है।