फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे डिप्लोमा इंजीनियर

Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
engineers - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोक निर्माण और लघु सिंचाई के स्टोरों में पड़े ताले
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल शुक्रवार को अठारहवें दिन भी जारी रही। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अवर अभियंताओं ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में इकट्ठा होकर सभा की। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीपी सिंह ने की। संचालन बिजेंद्र यादव ने किया। 
सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्य ठप हो गए हैं। प्रवीण पाल ने कहा लोक निर्माण विभाग के सभी स्टोर्स पर ताले पड़ चुके हैं। स्टोर से किसी प्रकार की निर्माण सामग्री निर्गत होना संभव नहीं है। आरडी भास्कर ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के स्टोर पर भी ताला पड़ चुका है। लघु सिंचाई का प्रत्येक सदस्य पूरी निष्ठा के साथ हड़ताल में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को इंद्रेश कुमार, शैलेंद्र अवस्थी, जितेंद्र यादव, और पीपी सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग समेत विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर और घटक संगठनों के लोग शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें