फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन-2 की चैंपियन बनी के स्ट्राइकर कटरा

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

खीरी चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट

खीरी टाउन। कस्बा खीरी के कॉलर मैदान पर चल रहे एसए खीरी चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में के स्ट्राइकर कटरा सीजन-2 की चैंपियन बनी है। के स्ट्राइकर ने सीएम इलेवन खीरी को नौ विकेट से करारी मात दी।
विज्ञापन

के स्ट्राइकर कटरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सामना करने उतरी सीएम इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी के स्ट्राइकर कटरा की टीम ने महज 5.2 ओवर में एक विकेट खोकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर पूर्व में लगातार कई टूर्नामेंट में चैंपियन रही सीएम इलेवन खीरी को करारी शिकस्त दी।
मैन ऑफ द मैच अल्माश रहे, जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए अपने तीन ओवर में 29 रन खर्च करके तीन विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और एक चौका शामिल रहा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुशीर रहे। मैच में एंपायर की भूमिका रानू खान व मुदस्सिर अली ने निभाई और स्कोरिंग का जिम्मा नूरुल हसन ने संभाला। कमेंट्री जेबी अंसारी और जावेद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें