फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिन में सख्ती, रात में नियम गायब अदला-बदली का खेल जारी

Fri, 05 Sep 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकार के आदेश नो हेलमेट-नो फ्यूल को लागू करने के लिए जिले भर में पुलिस और प्रशासन की सख्ती जारी है। शहर और प्रमुख कस्बों में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिल रहा है। दिन भर पंप संचालक कड़ाई से नियम लागू कर रहे हैं, लेकिन रात होते-होते यह सख्ती ढीली पड़ जाती है और बिना हेलमेट भी आसानी से तेल मिलने लगता है।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि कई जगह लोग पेट्रोल लेने के लिए अजीब तरीका अपनाने लगे हैं। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आए लोग, हेलमेट पहने किसी अन्य चालक से हेलमेट मांगकर कुछ सेकंड के लिए पहन लेते हैं। पंप कर्मचारी हेलमेट देखकर तेल दे देते हैं और तुरंत बाद हेलमेट वापस कर दिया जाता है। इस अदला-बदली का नजारा कई जगह खुलेआम देखने को मिल रहा है।
शहर में तो यह नियम कुछ हद तक प्रभावी है, लेकिन देहात क्षेत्रों और दूर-दराज़ के कस्बों में अब भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक आराम से पेट्रोल भरवा रहे हैं। यातायात प्रभारी सचिन गंगवार ने बताया कि शासन के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में बिना हेलमेट के फ्यूल न दें। लोग पालन भी करने लगे हैं हालांकि कुछ जागरूकता की कमी है। चौराहों पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें