फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : लखीमपुर से लखनऊ तक दो दिन चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Fri, 05 Sep 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन होने वाली पीईटी के दौरान दूरदराज से आने वाले प्रवेशार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कतें न उठानी पड़े, इसके लिए लेकर दो दिन तक लखनऊ से लखीमपुर तक परीक्षा स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। डिपो से 70 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि एक दिन की दो पालियों में करीब 21 हजार से अधिक प्रवेशार्थी शहर के केंद्रों पर पहुंचेेंगे। इसको लेकर रोडवेज और रेलवे प्रशासन ने पहले ही कमर कस ली थी। वहीं, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे इसको लेकर यातायात विभाग के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। हर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
रेलवे की ओर से पीईटी में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ जंक्शन-लखीमपुर-लखनऊ जंक्शन के बीच शनिवार और रविवार को अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन दाे फेरों के लिए किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक ट्रेन नंबर 05031 लखनऊ जंक्शन-लखीमपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी छह और सात सितंबर को लखनऊ जंक्शन से सुबह 04:40 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 04:55, डालीगंज से 05:17, मोहिबुल्लापुर से 05:29, सीतापुर जंक्शन से 06:30 और हरगांव से 06:55 बजे छूटकर लखीमपुर 07:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05032 लखीमपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी छह और सात सितंबर को लखीमपुर 17:50 बजे प्रस्थान कर हरगांव से 18:10, सीतापुर जंक्शन से 18:37, मोहिबुल्लापुर से 20:02, डालीगंज से 20:17 और ऐशबाग से 20:32 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन 20:55 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी (अनारक्षित) के 12 और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें