फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त, पुलों से छंटा अंधेरा

Sat, 25 Jul 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अखबार में प्रका​शित खबर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के फ्लाईओवरों पर छह महीने से बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें फिर जगमगा उठीं। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल लाइटें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्ट्रीट लाइटों की जांच कराई जाए, ताकि खराब होने पर उन्हें तत्काल ठीक कराया जा सके। राजापुर चौराहा से छाउछ चौराहा तक तीन फ्लाईओवरों पर 200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से अधिकांश करीब छह महीने से खराब थीं। बरसात में अंधेरा रहने से हादसों का खतरा बना रहता था।
विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ। इस पर संवाद न्यूज एजेंसी ने 23 जुलाई के अंक में ''''''''लापरवाही से अंधेरे में डूबे मार्ग, स्ट्रीट लाइटें खराब'''''''' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उनकी सख्ती के बाद दो दिन में सभी लाइटें दुरुस्त करा दी गईं और फ्लाईओवर फिर रोशन हो गए। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रियों के मार्गों पर पर्याप्त रोशनी बनाए रखने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन


पहले भी सीडीओ ने जताई थी नाराजगी
पांच फरवरी, 2026 को सीडीओ अभिषेक कुमार ने रात में स्वयं निरीक्षण कर खराब स्ट्रीट लाइटों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाकर लाइटें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। अगले दिन सभी लाइटें ठीक हो गई थीं, लेकिन बाद में फिर अधिकांश लाइटें खराब हो गईं। इस बार भी सीडीओ ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल सुधार कराया।
विज्ञापन

-
फ्लाईओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करा दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहें।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ

अखबार में प्रकाशित खबर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें