फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनपीके खाद में निकले पत्थर, वीडियो वायरल

Wed, 12 Jun 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खाद से निकले पत्थर दिखाता किसान    स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नकली खाद को लेकर चर्चाओं में रहे लखीमपुर खीरी में एक बार फिर एनपीके खाद में मिलावट का मामला सामने आया है। किसान ने खाद की बोरी से पत्थर निकलने का वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की है। यह वीडियो वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

संडिलवा निवासी किसान शैलेंद्र उर्फ शालू संडिलवा समिति से एनपीके खाद की बोरी लाए थे। खेत में खाद डालने के समय देखा कि उर्वरक में पत्थर मिले हैं। पानी में खाद डाली तो पत्थर बाहर आ गए। किसान ने विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो अफसरों ने इसका वीडियो बनाकर भेजने को कहा।
किसान ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। खाद की बोरी से पत्थर निकलने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। जिले में एक बार फिर नकली खाद की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ माह पूर्व शहर से सटे राजापुर में नकली खाद की फैक्टरी भी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद अधिकारियों ने की जांच
किसान की शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, सहायक निबंधक सहकारिता रजनीश और इफको के अधिकारी ने संडिलवा समिति पहुंचकर उर्वरक की जांच की। सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि किसान ने खाद में कुछ छोटे-छोटे कण दिखाए हैं। समिति पर जाकर जांच की गई है। खाद का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें