फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुहर्रम जुलूस के दौरान सफेद पाउडर फेंकने पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/शारदानगर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार शाम को मुहर्रम जुलूस के दौरान सफेद पाउडर फेंकने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि जुलूस में शामिल शरारती तत्वों ने जमकर पथराव किया। इससे कुछ घरों के टिनशेड, सोलर पैनल टूट गए। जबरन घर में घुसकर धमकाने का भी आरोप है। विवाद के बीच ईंट लगने से एक पुलिस कर्मी के चोटिल होने की खबर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इसे मामूली कहासुनी बता मामला शांत बताया है।
गांव निवासी जमुनादीन और पंकज, भारत प्रसाद ने बताया कि रविवार दोपहर बाद संसुरी गांव के ताजिये का जुलूस बड़ागांव में पहुंचा। घर के करीब ताजिया रख काफी देर जुलूस में शामिल लोग मातम, पटाखा और सफेद पाउडर उड़ाते रहे। आरोप है कि जुलूस में शामिल किसी शरारती तत्व ने गांव के सियाराम और जमुनादीन के घर पाउडर फेंक दिया। इससे जमुनादीन के लड़के पंकज से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि जुलूस के बीच से करीब छह लोग पंकज से मारपीट करने लगे। घरवालों ने विरोध किया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे दहशत में छुप गए। बताते हैं कि काफी देर तक हंगामा चला। आरोप है वहां मौजूद शारदा नगर थाने के सिपाही पहले तो मूकदर्शक बने रहे। विवाद ज्यादा बढ़ने पर हरकत में आए।
चर्चा है कि पत्थर बाजी दौरान एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। सूचना पर एसडीएम सदर अश्वनी सिंह, सीओ सदर रमेश तिवारी समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर है। बताते है कि बड़ागांव में तजिये के चौक को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद था। प्रशासन के समझौता करने से अब ताजिया चौक से उठकर सीधे चौराहा पर और कर्बला ले जाए जाते हैं।
आरोप है रविवार को माहौल बिगड़ने के उद्देश्य से ताजिया गांव में काफी देर रखा और पाउडर उड़ाया, जो विवाद की जड़ बना। एसडीएम ने बताया कि पाउडर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। कोई चोटिल नहीं है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मामला अब बिल्कुल शांत है। उधर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमारी मौर्य ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ। कुछ लोगों की मामूली शरारत थी। पुलिस के रहते कोई मामला कैसे बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें