फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजकीय सम्मान के साथ एसएसबी के हेड कांस्टेबल प्रदीप का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 09 Jul 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में जीवन गंवाने वाले सशस्त्र सीमा बल की 61वीं वाहिनी, भैराबकुंडा में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक नगर पलिया में अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। एसएसबी एवं पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम सलामी दी। इस भावुक क्षण में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
अंतिम संस्कार स्थल पर एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया, जबकि पुलिस जवानों ने भी सलामी देकर दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी। पूरे वातावरण में अमर रहें के स्वर गूंज उठे और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदीप कुमार सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे पलिया क्षेत्र और एसएसबी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदीप कुमार सिंह अवकाश लेकर अपने घर पलिया लौट रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जनपद के समुक्तला क्षेत्र के पास उनकी कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें