मैलानी। मैलानी-बांकेगंज रेलखंड पर बृहस्पतिवार को मैलानी स्टेशन से कुछ दूरी पर डालीगंज-मैलानी पैसेंजर से कटकर संपूर्णानगर निवासी बलवंत सिंह (65) की मृत्यु हो गई।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक मैलानी ने सूचना दी कि ट्रेन नंबर 55084 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर के गार्ड से सूचना मिली कि मैलानी-बांकेगंज रेलखंड के किमी नंबर 193/4-6 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कटा गया है। सूचना पर एसआई तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान बलवंत सिंह निवासी ग्राम मुरारखेड़ा थाना संपूर्णानगर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बलवंत सिंह लखीमपुर दवा लेने गए थे। संवाद