फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल में एसएसबी का दबदबा, दोनों मैचों में जीत

Thu, 22 Oct 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वॉलीबॉल खेलते हुए दोनों देशों के जवान। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कतर्नियाघाट में 70वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से आयोजित मैत्री वॉलीबॉल मैच में एसएसबी ने नेपाल एपीएफ और स्थानीय युवाओं की टीम को 2-1 से हराया। आयोजन का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर आपसी समन्वय और सीमावर्ती ग्रामीणों से संबंध मजबूत करना था।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट स्थित एसएसबी की ‘सी’ समवाय के खेल मैदान पर पहले एसएसबी और नेपाल एपीएफ के बीच मुकाबला हुआ। तीन राउंड के मैच में एसएसबी ने दो राउंड जीते, जबकि नेपाल एपीएफ की टीम एक राउंड जीत सकी। इसके बाद एसएसबी और कतर्नियाघाट के युवाओं के बीच मैच हुआ। इसमें भी एसएसबी ने दो और स्थानीय युवाओं की टीम ने एक राउंड जीता।
विज्ञापन

कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें