विजयी टीम के साथ मौजूद आयोजक। स्रोत: आयोजक
निघासन (खीरी)। परगना क्लब खैरीगढ़ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो गया। पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
लखनऊ ने बिजनौर को 27-25 से हराया, जबकि आगरा ने खैरीगढ़ एकेडमी को 35-23 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में गाजियाबाद ने मिहींपुरवा को 17-6 से हराया।
पहले सेमीफाइनल में आगरा ने बिजनौर को 44-30 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खबर लिखे जाने तक दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला जारी था। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मिहींपुरवा और मटेहिया समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
परगना क्लब खैरीगढ़ के टूर्नामेंट अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल का आयोजकों ने बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर जलील अहमद, रज्जन लाल, उत्तम यादव, इरशाद हुसैन, हरजीत सिंह, नीरज गुप्ता मौजूद रहे।