फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लुधियाना जा रही नाबालिग को एसएसबी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। गौरीफंटा सीमा से नेपाल की एक नाबालिग किशोरी घर में बिना किसी को बताए लुधियाना जाने की कोशिश कर रही थी। शक होने पर बार्डर पर ही एसएसबी जवानों व महिला विंग ने उसको रोककर पूछताछ की। किशोरी ने बताया की वह लुधियाना किसी युवक के बुलावे पर जा रही थी। एसएसबी ने किशोरी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


39वीं वाहिनी के एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि गौरीफंटा चेक पोस्ट पर एक नेपाली किशोरी (14) को सीमा पार करने के दौरान एसएसबी जवानों व महिला विंग की टीम ने रोककर जानकारी हासिल की तो उक्त किशोरी कुछ बताने से कतराने लगी। लंबी पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह परिजनों की बिना अनुमति भारत के लुधियाना (पंजाब) किसी युवक के बुलावे पर जा रही थी।
एसएसबी ने मानव तस्करी विरोधी इकाई व नेपाली संस्था से संपर्क कर किशोरी के परिजनों से बात की। पता चला कि वह बिना बताए घर से लापता है। परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। किशोरी को घर पहुंचाने के कार्य में नेपाल की माइती संस्था का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता



ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की गुमशुदगी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 13 जुलाई की रात से लापता है। उसका अब तक कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्जकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें