फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का पीडीए कार्यक्रम उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन : रामपाल

Sun, 08 Mar 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लोहिया भवन पर बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को लोहिया भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए कार्यक्रम समाज के शोषित, दलित और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन है। इसका उद्देश्य वर्ष 2027 में प्रदेश में सरकार बनाना है।
विज्ञापन

रामपाल ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में पीडीए फार्मूले के तहत सपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 37 सांसद संसद पहुंचे। उन्होंने जिला और विधानसभा स्तर पर कमेटियां गठित करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम देने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अभियान को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक रामसरन, आरएस कुशवाहा, डॉ. आरए उस्मानी, शमशेर बहादुर शेरू सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें