फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेलकूद पर संकट... मैदान में दो फुट से ज्यादा पानी

Wed, 06 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खेल मैदान तालाब में तब्दील। संवाद
विज्ञापन
भीखमपुर। कस्बे के राजकीय हाईस्कूल का हाल बेहाल है। मैदान में दो फिट से ज्यादा पानी भरा है। ऐसे में बच्चों को खेलने और निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लंबे समय से खेल प्रशिक्षक या शिक्षक भी नियुक्त नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सहित चार अध्यापक और एक बाबू सहित पांच का स्टाफ वर्तमान समय में स्कूल में है। इसमें गणित, होमसाइंस, ड्राइंग और शारीरिक शिक्षा के चार पद रिक्त हैं। स्कूल में कक्षा नौ में 40 और कक्षा 10 में 60 छात्र और छात्राएं पंजीकृत हैं। खेल मैदान के लिए चहारदीवारी का निर्माण प्रस्तावित है।
विद्यार्थियों को पानी के लिए पास के उच्च प्राथमिक विद्यालय के हैंडपंप पर जाना पड़ता है। चार विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य ने कई बार अधिकारियों को पत्र भेजकर शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए कहा, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


वर्जन-
प्रमुख चार विषयों के शिक्षकों की कमी के साथ पेयजल की प्रमुख समस्या बहुत दिनों से है। खेल मैदान में पानी भर जाता है। इसके लिए अधिकारियों से बताया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, भीखमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें