गोला के चिल्ड्रंस एकेडमी में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत : विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। नगर के चिल्ड्रेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वाधान में हुई बास्केटबॉल टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने प्रतिभा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यहां अंडर 14, 17 और 19 तीन वर्गों में वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया गया। जिसमें पलिया, लखीमपुर, गोला एवं लखनऊ की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 में अजमानी इंटरनेशनल विजेता, चिल्ड्रेंस एकेडमी उपविजेता। अंडर-17 में अजमानी इंटरनेशनल विजेता और लखनऊ की स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की टीम उपविजेता। अंडर-19 में स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन लखनऊ विजेता और अजमानी इंटरनेशनल लखीमपुर उपविजेता रही। टूर्नामेंट की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कराई।
अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एमडी सतीश गुप्ता और अनुभव गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सुशील कुमार गुप्ता एडवोकेट, सविता गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय कृष्णा आनंद आदि मौजूद रहे।