फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: औषधि निरीक्षक ने मेडिकल एजेंसी पर मारा छापा, 1133 शीशी कोडिन सिरप बरामद; संचालक गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र में औषधि निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को एक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने यहां से आठ पेटियों में 1133 शीशी कोडीन सिरप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अन्य भाग गया। औषधि निरीक्षक के मुताबिक यह मेडिकल एजेंसी अवैध रूप से संचालित हो रही थी। 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी की औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने हरदोई औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष के साथ ढखेरवा के न्यू राय मेडिकल एजेंसी में छापा मारकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से आठ पेटी में कुल 1133 शीशी कोडिन सिरप बरामद किए। 

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि जांच के दौरान स्टोर मालिक मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। दोनों औषधि निरीक्षकों की मौजूदगी में दुकान मालिक रूपम राय को पढुआ थाने ले जाकर एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। फरार अभियुक्त राहुल राय की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें