फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सीनियर वुशु में उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान

विज्ञापन
वुशु प्रतियोगिता के बच्चे अपनी ट्रॉफी के साथ। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की वुशु टीम ने भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में हुई 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते। इस प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पदक में लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त सूरज यादव का सांडा में स्वर्ण पदक तथा लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त साक्षी जौहर मेरठ का तालू में कांस्य पदक है। चार से 10 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सेवसेज की टीम ने ओवरऑल पहला स्थान और हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रदेश की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष सुहेल अहमद और महासचिव मनीष ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम के प्रशिक्षक रामदास रावत और आनंद भाटी और टीम मैनेजर जितेंद्र कुमार की सराहना की। इस उपलब्धि में अध्यक्ष सुहेल अहमद व उत्तर प्रदेश वुशु संघ के महासचिव मनीष ककड़ व विभिन्न विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागियों व टीम मैनेजर जितेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें