फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में क्रिसमस की धूम

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
xmas - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार
विज्ञापन

नगर के स्कूलों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अनेक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो कुछ जगहों पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। 
ग्रीन फील्ड एकेडमी में क्रिसमस उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। इस मौके पर बच्चों ने मनोरंजक कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधक गिरीश मिश्र और शैक्षिक प्रबंधक आलोक मिश्र ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य विपुल गुप्ता ने बच्चों को उपहार प्रदान किए। 
मोहम्मदी। बचपन ए प्ले स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को गिफ्ट दिए तथा सेंटा क्लाज की ड्रेस में आए बच्चों ने कार्यक्रम की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। 
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने केक काटकर भगवान यीशू का जन्मदिन मनाया। इससे पूर्व शिक्षिकाओं ने बच्चों को यीशू के संबंध में जानकारियां दी। इस मौके पर प्रबंधक आशीष मिश्रा, संरक्षक राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। 
टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टी्यूट में सेंटा क्लाज बने तनिष्क को सराहा गया। इस मौके पर रविशान बेग, संदीप मिश्रा, मोहसिन अली खान, बीसी चौबे, सफीउद्दीन, एमडी आनंद गुप्ता तथा प्रधानाचार्य डॉ सुनील सक्सेना मौजूद रहे। 
न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल में भी प्रभू यीशू को याद किया गया तथा केक काटकर बच्चों को उपहार में मिठाइयां बांटी गई। मन्नत, दिव्यांशी, आकांक्षा, शिवांशु ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पवन सोनी सेंटा क्लाज बने। प्रबंधक शहनबाज खान व प्रधानाचार्य मुक्ता मिश्रा मौजूद रहे। 
बरवर। स्थानीय विनोद कुमार चिल्ड्रन्स एकेडमी में क्रिसमस मनाया गया। सेंटा क्लाज  ने बच्चों को उपहार बांटे। इस मौके पर प्रबंधक नितिन द्विवेदी भी मौजूद रहे ।
गोला गोकर्णनाथ। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर श्री राजेंद्रगिरि मेमोरियल एकेडमी और ब्राइटलैंड एकेडमी में सेंटा क्लाज बने विद्यार्थियों ने एक दूसरे को उपहार बांटे।
लक्षमनयती स्थित श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में ईसामसीह की मनमोहक झांकी सजाई गई। शिक्षक रोहित शुक्ल ने ईसामसीह के जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल त्रिवेदी, रेजिना त्रिवेदी, शशिकांत मिश्र, कमलेश सिंह, रोहित शुक्ल, विकास शुक्ल, जगदीश अवस्थी, अर्चना पांडे आदि मौजूद रहे।
ब्राइटलैंड एकेडमी में बच्चों ने सेंटा क्लाज का रूप धरकर उपहार बांटते हुए एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चेयरपर्सन जसवीर कौर, रंजीत सिंह, प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
क्रिसमस पर समस्या एवं समाधान ग्रुप के लोग निर्धनों, जरूरतमंदों को वस्त्र बांटेंगे। ग्रुप के संचालक रजनीश गुप्ता ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह आठ बजे कोतवाली गेट के सामने से वस्त्र वितरण की शुरुआत की जाएगी। 
पलियाकलां। भीरा के विवेकानंद एकेडमी में प्रभु यीशू मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाकर रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं सितारों से सजाया। पॉस्टर पॉल रोबर्ट विलियम सेमसन ने बच्चों को प्रभु यीशू मसीह का संदेश देते हुए प्यार एवं सद्भाव से जीवन जीने को कहा। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। स्कूल प्रबंधक अमनदीप सिंह ने क्रिसमस केक काटकर बच्चों में बंटवाया। प्रधानाचार्य जयप्रीत कौर, अकेडमिक कोऑर्डिनेटर जार्ज पी जान के साथ बच्चे मौजूद रहे। 
कैंब्रिज स्कूल में क्रिसमस पर नाटक, नृत्य एवं गायन हुआ। सीनियर बच्चों ने सांता क्लाज बनकर टॉफियां और गिफ्ट बांटे। प्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला मौजूद रहे। 
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तथा सांता क्लाज बनकर उपहार बांटे। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र गुप्त, प्रबंधक सर्वजीत सिंह, अध्यक्ष संत बाबा गुरनाम सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सेंट ऐन कॉलेज में भी प्रभू ईसा मसीह का जन्मदिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांता क्लाज का रूप धारण किया। स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्कूल की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जॉन नरोला ने उपहार भी दिए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें