फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाले और मैदा फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने लिए 

Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
flour - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार को मसाले और मैदा फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर जांच के लिए नमूने लिए हैं। टीम ने फैक्ट्रियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मीट दुकानें भी चेक कर सुधार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले सलेमपुर कोन स्थित स्मृति मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से लाल मिर्च और पैक्ड हल्दी मसाला का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने सैधरी गांव में दिशा मसाले पर छापा मारा और यहां से आयोडाइज्ड नमक और हल्दी के नमूने लिए। गोटैयाबाग मोहल्ले में दीपक बंसल की मैदा पट्टी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर मैदा पट्टी का नमूना लिया। फैक्ट्री मालिक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद मोहल्ला हिदायतनगर स्थित मीट दुकानों का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा, आदित्य वर्मा, जावेद अख्तर सिद्दीकी शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें