फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस पर विशेषः सर्वाइकल कैंसर पीड़ित महिलाओं का सहारा बना संपूर्णा क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कैंसर का नाम सुनते ही मन में खौफ छा जाता है, क्योंकि यह जानलेवा है। मगर सतर्क और जागरूक रहकर इससे बचा जा सकता है। आमतौर पर महिलाओं में सर्वाइलक कैंसर का खतरा बढ़ने लगा है। इसका खुलासा महिला अस्पताल के संपूर्णा क्लीनिक में होने वाली जांच में हो रहा है। जहां पर हर माह चार से पांच महिलाएं इससे पीड़ित मिल रही हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एक प्रमुख समस्या है। यह तब होता है जब कोशिकाएं शरीर के भीतर असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, क्योंकि शरीर की कोशिकाओं का भी जीवनकाल होता है। यह मर जाती हैं तो नई जन्म लेती हैं। जो कोशिकाएं मरती नहीं हैं और अलग-अलग भागों में बंट जाती हैं तो इस स्थिति में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नसरीन ने बताया कि महिलाओं को इससे बचाने के लिए संपूर्णा क्लीनिक है। जहां पर 30 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की जांच होती है। इसका कारण प्राथमिक स्तर पर सर्वाइकल कैंसर का पता लगाना है, जिससे पीड़ित महिला को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के कारण
1. कम उम्र में यौन संबंध बनाना।
2. दवाओं का साइड इफेक्ट ।
3. धूम्रपान एवं नशा गर्भाशय कैंसर का एक कारण है।
4. 17 साल से कम उम्र में मां बनने वाली महिलाओं में खतरा रहता है।
5. गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन।
लक्षण
1. बेवजह रक्त स्त्राव होना।
2. संबंध बनाने में परेशानी।
3. जरूरत से ज्यादा यूरिन आना।
4. थकान महसूस होना
ऐसे करें बचाव
1. कई व्यक्तियों से शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
2. हर तीन साल में एक पेप टेस्ट करवाएं।
3. धूम्रपान करने से बचें।
4. फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
5. कम उम्र में शादी करने से बचें।
पुलिस लाइन में लगेगा कैंप
एनसीडी सेल के नोडल डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन मैदान में दोपहर एक बजे से जागरूकता गोष्ठी होगी। इसमें पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार वालों को कैंसर से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए महिला अस्पताल में संपूर्णा क्लीनिक है। जहां पर नि:शुल्क जांच कर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाती है। 30 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अपनी जांच करा सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. रविंद्र शर्मा, एसीएमओ एवं नोडल संपूर्णा क्लीनिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें