फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर नौगवां के पास तेज रफ्तार जा रहे गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। एक बच्चा मामूली रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना निघासन के गांव रमुआपुर निवासी सुनीता देवी (25) पत्नी राकेश कुमार अपने दो बच्चों को लेकर शाम चार बजे बाइक से पलिया थाना के गांव तिलकपुरवा ससुराल जा रही थी। बाइक बल्लीपुर निवासी सुनीता का बहनोई गोविंदराम चला रहा था। एक वर्ष का एक बच्चा उसकी गोद में बैठा था और दो वर्ष का एक बच्चा बहनोई के आगे टंकी पर बैठा था। स्टेट हाईवे पर नौगवां के आगे पलिया चीनी मिल जा रहे एक गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के नीचे आ जाने से एक वर्ष के मासूम बच्चे व मां सुनीता की मौत हो गई। हादसे में दो वर्ष का आयुष घायल हो गया। वहीं बाइक चला रहा गोविंद राम बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वह जबरन शव ले जा रहे पुलिस से भिड़ गए। किसी तरह पुलिस शव पलिया थाना ले गई। उधर, टक्कर मारने वाले गन्ना भरे ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें