वनकागांव में जलकर राख हुआ एक एकड़ गेंहू
दूूसरी घटना में उचौलिया में भूसे और कंडे का बठिया जली
वनकागांव में बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग से लगी आग में एक एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया।
वनकागांव निवासी पीड़ित अवनीश उर्फ विनीत ने बताया किगेंहू के खेत के ऊपर से निकली बिजली लाईन में शुक्रवार दोपहर तीन बजे अचानक स्पार्किंग होने लगी। जिससे खेत में लगे गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे एक एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन हवा चलने के कारण गेहूं बचाया नही जा सका। गनीमत रही कि आग आगे नहीं फैली नहीं तो पास के खेत में लगा गन्ने का खेत भी जल जाता।
इसके अलावा उचौलिया में अवधेश कुशवाहा के भूसे और कंडे के बठिया में पास पङे घूरे की चिंगारी से आग लग गई। इससे भूसा और कंडे जल गये। ग्रामीणों ने आग पर आनन फानन में काबू पाया जिससे ज्यादा नुकसान होने से बच गया।
आग से घर जला, हजारों का नुकसान
पिपरिया धनी में कस्बे में रहकर मेहनत मजदूरी करने वाले पूनम कुमार के घर में दोपहर आग लगने से घरेलू सामान कपड़ा, बिस्तर, अनाज, चारपाई आदि जल गया है। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी छप्पर पर चढ़ गया। अचानक छप्पर टूट जाने से वह जलती आग में गिर गया जिससे वह झुलस गया है। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है, लोग अनुमान लगा रहे हैं कि रास्ते के किनारे मकान होने के कारण किसी ने बीड़ी फेंक दी होगी, धूप और तेज हवा चलने के कारण आग लग गई।
आग से तीन घर जले, लाखों का नुकसान
धौरहरा में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसैया में गुरुवार को अचानकआग लगने से तीन घर जल गए। इसमें चार मवेशी भी जल गए। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड नही पहुंची गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया में गुरुवार की रात लगभग 12.00 बजे असलम के घर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में लल्लन और इमामन के घर भी आ गए। आग से घरों में रखे घरेलू समान के अलावा असलम की दो भैंस, इमामन की एक भैंस तथा लल्लन की एक भैस जल गई। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड नही पहुंची ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।