फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर युवजन सभा ने डीएम दफ्तर को घेरा

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते समाजवादी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सपा युवजन सभा और लोहिया वाहिनी ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय को घेरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी भी की। बाद में नौ सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा युवजन सभा और लोहिया वाहिनी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोहिया भवन पर जमा हुए। जहां से युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव और लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां के नेतृृत्व में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के वीडियो कांफ्रेसिंग में होने पर कार्यकर्ता कार्यालय के बरामदे में बैठ गए। सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता डीएम को ही ज्ञापन देने पर अड़ गए। बाद में मौके पर पहुंचे डीएम को कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान विनय मिश्रा, पारुल गुप्ता, प्रवीन यादव, शुएब अहमद, अताउर्रहमान, अरशद खान, रंजीत वर्मा, सुधाकर लाला, आकाश यादव, मोहिद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें